Monday 17 November 2014

बच्चों के लिए फ्री एजुकेशनल एंड्रायड एप्स

बच्चों के लिए फ्री एजुकेशनल एंड्रायड एप्स नई दिल्ली। यदि आपके पास पास एक एंड्रायड मोबाइल है तो इसका फायदा सिर्फ आपको ही नहीं आपके बच्चों को भी हो सकता है। आज के समय में एंड्रायड मोबाइल में ऐसे ढेर सारे एप्लीकेशन हैं जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को न सिर्फ गेम्स खेलने की सुविधा देते हैं बल्कि इन एप्स के जरिए आप उन्हें पढ़ा भी सकते हैं। इन एप्स को आप आसानी से प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। तो जानिए कुछ ऐसी ही एप्स के बारे में जो आपके बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान भी देते हैं।123 एबीसी हैंडराइटिंग फन यह एप्लीकेशन बच्चों को आसानी से हैंडराइटिंग करने में मदद करता है। इस एप के जरिए बच्चे 1,2,3 व इंग्लिश के अक्षरों को लिखना सीखते हैं। इसके अलावा यह एप साउंड के जरिए भी बच्चों को विभिन्न अक्षरों की पहचान कराता है।टॉडलर कलर्सयह एप रंगों को समझने में काफी मदद करता है। इस एप पर दिए गए किसी भीरंग को चुनने पर साउंड व भाषा के जरिए वह अपनी पहचान बताएगा। यह एप बच्चों को सभी प्राइमरी रंगों की जानकारी देता है।कलरिंग किड्सइस एप की मदद से बच्चे तस्वीरों में रंग भरना सीखते हैं और साथ ही वेखुद भी एक चित्र बना सकते हैं जिसे 'सेव' करने के बाद दोबारा से एडिट भी किया जा सकता है। एप पर दिए गए विभिन्न ऑप्शंस की मदद से यह एप चलाना काफी आसान है।किड्स पजल एनिमलयह एप 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए खासतौर पर बनाया गया है।इस एप पर बच्चे विभिन्न आकारों को समझते हुए एक पज़ल सुलझाते हैं। इसएप की मदद से बच्चों का मानसिक विकास व जानवरों के प्रति ज्ञान भी बढ़ता है।क्रेपॉक्सजियो एटलस बच्चों में दुनिया भर के देशों व अन्य स्थानों की जानकारी बढ़ाने के लिए यह एप सर्वश्रेष्ठ है। इस एप को गेम का रूप देते हुए विभिन्न स्तरों में बांटा हुआ है। एक के बाद एक देशों के झंडों को पहचानते हुए बच्चे इन सभी स्तरों को पार करते हैं और साथ ही इसकी मददसे उनमें इन देशों की जानकारी भी बढ़ती है। इस एप में कुल 36 स्तर,182 देश, राजधानियां व स्मारक हैं।एजुकेशन गेम्स फॉर किड्सयह एप बच्चों के लिए मनोरंजन व पढ़ाई का एक अच्छा मेल लेकर आता है। इस एप में कई गेम्स हैं जैसे कि नंबर, अल्फाबेट, आकार, रंग, हफ्तों केनाम, महीनों के नाम, आदि। इस एप के जरिए बच्चे कई तरह के विषयों के बारे में पढ़ते हैं।एबीसी फॉर किड्स ऑल अल्फाबेट फ्री यह एप उन बच्चों के लिए बना है जो अभी इंग्लिश अल्फाबेट सीखना शुरू किए हैं। इस एप पर अल्फाबेट के साथ-साथ कुछ तस्वीरें व उनसे संबंधित साउंड भी उपलब्ध हैं।यह सभी एप्स आपको मुफ्त में प्ले स्टोर पर मिल सकते हैं। इन एप्स की मदद से बच्चे मनोरंजन के साथ-साथ आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके साथ ही इन सभी एप्स को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है।पढ़ें: गूगल प्लस की सौगातपढ़ें: गूगल एंड्रायड टैबलेट

No comments:

Post a Comment